मेडिकल कॉलेज अस्पताल के MCH में सुरक्षित प्रसव, जच्चा और तीनों नवजात स्वस्थ; परिवार के साथ स्वास्थ्यकर्मियों में भी खुशी

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम खुम्हरी की रहने वाली 21 वर्षीय बसंती पहाड़ी कोरवा, पति शनिचरा कोरवा, ने एक ही प्रसव में तीन बच्चों को जन्म दिया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र (MCH) में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में प्रसव सुरक्षित तरीके से कराया गया।
बसंती का यह दूसरा प्रसव था। प्रसव के बाद उसने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया। एक साथ तीन नवजात के जन्म की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने भी मां और बच्चों के स्वस्थ होने पर राहत की सांस ली।
सतर्क निगरानी में कराया गया प्रसव
तीन बच्चों के जन्म को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रसव के दौरान महिला की विशेष निगरानी की। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सतर्कता एवं तत्परता से प्रसव प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी कराई गई।
मां और तीनों बच्चे स्वस्थ
फिलहाल बसंती और उसके तीनों नवजात बच्चों की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम मां और बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।
एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर के बाद परिवार में उत्साह का माहौल है। वहीं, क्षेत्र में भी यह प्रसव चर्चा का विषय बना हुआ है।
