देश के संक्रमण काल से गुजरने की बात कही, एप्स्टीन फाइल को लेकर जताई आशंका, जनता से सतर्क और जागरूक रहने का किया आह्वान

अम्बिकापुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज देश एक संक्रमण काल से गुजर रहा है। ऐसे समय में राहुल गांधी एक दैदीप्यमान सितारे की तरह उभरे हैं, जो हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों, महिलाओं, नौजवानों और जेएनयू के छात्रों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जहां भी किसी के साथ अन्याय होता है, वहां राहुल गांधी उसकी आवाज उठाने का काम करते हैं।

एप्स्टीन फाइल को लेकर चल रही चर्चाओं का उल्लेख करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि इस मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित कई मंत्रियों और अधिकारियों के नाम सामने आने की चर्चाएं हैं। उन्होंने इस संदर्भ में आशंका जताते हुए कहा कि कहीं हमारे साहेब का नाम भी इसमें न आ जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सभी नागरिकों को चौकस, चौकन्ना और जागरूक रहने की जरूरत है। देश में लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता को हर घटनाक्रम पर नजर रखनी चाहिए और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *