प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक, संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय “अटल कुंज” में आज प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के मुख्य आतिथ्य में आवश्यक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी ने की।
बैठक में जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिले में संचालित भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय ने संगठन की गतिविधियों को और गति देने तथा पार्टी के कार्यों एवं विचारधारा को अधिक प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों ने भाजपा संगठन के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने तथा जनसेवा की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

