राहुल गांधी और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बीच मंच पर हुआ एक मजाक अब सियासी विवाद में बदल गया है। ‘मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगा रहे?’ संदीप दीक्षित के इस कमेंट पर राहुल गांधी ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया—‘मैं अभी उस स्टेज तक नहीं पहुंचा हूं।’
इसके बाद बीजेपी ने इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी का आरोप है कि विदेशी महिला राष्ट्राध्यक्ष जॉर्जिया मेलोनी का नाम इस तरह के मजाक में लेना अनुचित है। वहीं कांग्रेस इसे हल्के-फुल्के राजनीतिक मजाक और व्यंग्य के तौर पर देख रही है।
आखिर मंच पर पूरा मामला क्या था? राहुल गांधी ने क्या कहा और बीजेपी ने क्यों खोला मोर्चा? जानिए इस वीडियो में पूरी कहानी।
आपके हिसाब से यह सिर्फ मजाक था या मर्यादा की सीमा पार हुई? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
