
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, सरगुजा के विभिन्न मंडलों में हुए आयोजन
अंबिकापुर, 19 सितंबर 2026। भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिले के विभिन्न महिला मोर्चा मंडलों में ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
अंबिकापुर के मुक्तिपारा स्थित शिव मंदिर में भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर किया गया।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में जिले के समलाया, महामाया, बतौली, रामगढ़, राजापुर, सीतापुर, नवानगर, लखनपुर, कुन्नी, परसा, दरिमा, लुंड्रा, देवगढ़, नवागढ़ सहित अन्य मंडलों में भी ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित किया गया।
मुक्तिपारा में आयोजित कार्यक्रम में शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा जिलेभर में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रमों में भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह, जिला उपाध्यक्ष मधु चौदाहा, महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका चौबे, रीना भारती, नेहा सोनवानी, अर्चना सिंह, सरस्वती यादव, रूपा गुप्ता, हिरमेन राजवाड़े, सीमा सिंह, बबली महंत, कमलेश्वरी पैकरा और संतोषी पावले सहित विभिन्न मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


