घुटरापारा स्थित सामाजिक भवन में बड़ी संख्या में समाजजनों की मौजूदगी, मंदिर निर्माण समिति के गठन पर बनी सहमति

अंबिकापुर। सर्व नाई सेन समाज सरगुजा की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक घुटरापारा स्थित सामाजिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। बैठक में समाज के इष्टदेव भगवान बजरंगबली एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज के मंदिर निर्माण तथा सामाजिक संगठन को मजबूत और एकजुट बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का शुभारंभ भगवान बजरंगबली एवं संत शिरोमणि सेन जी महाराज के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संभागीय अध्यक्ष पारस नाथ ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

मंदिर निर्माण को लेकर बनी सहमति

बैठक में समाज के लिए भव्य मंदिर निर्माण को प्रमुख विषय के रूप में रखा गया। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए मंदिर निर्माण समिति के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित समाजजनों ने समिति के गठन को लेकर सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में समाज को संगठित और सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने समाज के विकास तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर अपने विचार रखे। विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान समाज के आगामी कार्यों और संगठन की मजबूती से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के समापन पर जिला सचिव संजय कुमार ठाकुर ने समाज की उन्नति, एकजुटता और आगामी कार्ययोजनाओं के लिए समय निकालकर उपस्थित हुए सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद संभागीय अध्यक्ष की अनुमति से बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *