अम्बिकापुर, 20 अगस्त 2026। सरगुजा जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी तहसीलों में पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 10.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में लुण्ड्रा तहसील में सर्वाधिक 20.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

जिले में 1 जून से 20 अगस्त 2026 तक कुल 460.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में लखनपुर में सबसे अधिक 590.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

तहसीलवार वर्षा का आंकड़ा

  • अम्बिकापुर: 584.1 मिमी
  • दरिमा: 316.8 मिमी
  • लुण्ड्रा: 294.7 मिमी
  • सीतापुर: 449.4 मिमी
  • लखनपुर: 590.5 मिमी
  • उदयपुर: 544.5 मिमी
  • बतौली: 380.2 मिमी
  • मैनपाट: 525.4 मिमी

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों के अनुसार जिले में लगातार हो रही बारिश से वर्षा का औसत आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में लुण्ड्रा में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि 1 जून से अब तक के आंकड़ों में लखनपुर तहसील सबसे आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *