महिला-पुरुष खिलाड़ी 27 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीयन

अम्बिकापुर, 24 अगस्त 2026। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में सद्भावना हॉकी मैच का आयोजन किया जाएगा।

खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शासकीय पीजी कॉलेज परिसर स्थित हॉकी खेल मैदान में होगा। आयोजन के दौरान महिला एवं पुरुष वर्ग में सद्भावना हॉकी मैच आयोजित किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि मैच में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 27 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *