देवरगांव में दबिश देकर 25 पाव गोवा व्हिस्की बरामद, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने गौरेला विकासखंड के देवरगांव में कार्रवाई करते हुए 4.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की है।

आबकारी विभाग की टीम ने देवरगांव निवासी दीपक प्रसाद के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 25 पाव गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 4.5 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की बोतलों पर केवल मध्यप्रदेश राज्य में बिक्री के लिए वैध होने का उल्लेख अंकित था।

आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विभाग द्वारा जिले में अन्य राज्यों की शराब की अवैध बिक्री और परिवहन पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है।

कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *