पुलिस मुख्यालय में भी कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, प्रतीक बंसोड़े होंगे अंबिकापुर के नए नगर पुलिस अधीक्षक
नवा रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 18 अधिकारियों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जिलों और पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
गृह विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्त होने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में सरगुजा जिले के अंबिकापुर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल को बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रशिक्षु IPS अधिकारी प्रतीक बंसोड़े को अंबिकापुर का नया नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अंबिकापुर में CSP की जिम्मेदारी बदली
जारी तबादला सूची के अनुसार, अंबिकापुर के वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल को बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह प्रशिक्षु IPS अधिकारी प्रतीक बंसोड़े को नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इस बदलाव के बाद सरगुजा जिले में शहरी पुलिस व्यवस्था की कमान नए अधिकारी के हाथों में होगी।
पुलिस मुख्यालय में इन अधिकारियों की नई पदस्थापना
तबादला आदेश के तहत झा अमनकुमार रमनकुमार को पुलिस अधीक्षक (एसआईए), अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) और रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
वहीं, आकाश श्री श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), अक्षय प्रमोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) तथा आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एएनटीएफ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोहित कुमार शाह को बीजापुर स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है।
जिलों में भी बदली गई पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), कांकेर पदस्थ किया गया है। ईशु अग्रवाल और विमल कुमार पाठक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), नारायणपुर की जिम्मेदारी मिली है। मयंक मिश्रा को सुकमा, वैशाली जैन को जगदलपुर तथा हर्षित मेहर को कोंडागांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पद पर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर; साकोर मानसी नानाभाऊ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय तथा आदित्य कुमार को नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किया गया है।
किस अधिकारी को कहां मिली नई पदस्थापना?
- झा अमनकुमार रमनकुमार (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), बीजापुर से पुलिस अधीक्षक (एसआईए), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
- अजय कुमार (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
- आकाश श्री श्रीमाल (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), भानुप्रतापपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय।
- अक्षय प्रमोद सबद्रा (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), नारायणपुर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय।
- आकाश कुमार शुक्ला (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), एसटीएफ बघेरा, दुर्ग से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एएनटीएफ), पुलिस मुख्यालय।
- रोहित कुमार शाह (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सुकमा से सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर।
- रविन्द्र कुमार मीणा (2021 बैच): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), बीजापुर से पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय।
- धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (2021 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), कांकेर।
- ईशु अग्रवाल (2022 बैच): सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), नारायणपुर।
- मयंक मिश्रा (2022 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), सुकमा।
- वैशाली जैन (2022 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), जगदलपुर।
- विमल कुमार पाठक (2022 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री, कोरबा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), नारायणपुर।
- हर्षित मेहर (2022 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), कोंडागांव।
- राहुल बंसल (2022 बैच): नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), बीजापुर।
- अंशिका जैन (2022 बैच): प्रशिक्षु, बिलासपुर से नगर पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर।
- साकोर मानसी नानाभाऊ (2023 बैच): प्रशिक्षु, रायपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय।
- आदित्य कुमार (2024 बैच): प्रशिक्षु, राजनांदगांव से नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
- प्रतीक बंसोड़े (2024 बैच): प्रशिक्षु, कांकेर से नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर।
तत्काल कार्यभार सौंपने के निर्देश
गृह विभाग के आदेश में निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित अधिकारी अपने संबंधित जिले के अधीनस्थ पदस्थ वरिष्ठतम अधिकारी को कार्यभार सौंपकर तत्काल कार्यमुक्त होंगे। इसके बाद उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न पदों पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव करना और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। विशेष रूप से बस्तर संभाग के जिलों में ऑपरेशन से जुड़े पदों पर नई नियुक्तियों के साथ पुलिस मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।


