पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, 20 अगस्त 2026। प्राकृतिक आपदा के कारण जिले में हुई मौत के तीन मामलों में मृतकों के वारिसों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत यह सहायता राशि मंजूर की गई है।

जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर तहसील के भकुरा निवासी केन्दा राम की पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। उनके वारिस बिहानी पैकरा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार लखनपुर तहसील के परसोड़ीकला निवासी संतोषी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस वेदसाय को 4 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की गई है।

वहीं सीतापुर तहसील के रजपुरी निवासी मुरारी गुप्ता की भी पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। उनके वारिस राजकुमार गुप्ता को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अपर कलेक्टर द्वारा यह राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। तीनों प्रकरणों में मृतकों के वारिसों को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *