अम्बिकापुर, 8 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की जरूरतमंद माताओं के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाओं को बच्चों के खान-पान, देखभाल और पालन-पोषण की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भिट्टिकला के ढोढ़ीपारा निवासी श्रीमती लीलावती भी इस योजना से लाभान्वित हुई हैं। श्रमिक के रूप में कार्य करने वाली लीलावती के दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के कारण बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की सहायता राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई है।

लीलावती ने बताया कि वह प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों के खान-पान, देखभाल और बेहतर पालन-पोषण में करेंगी। आर्थिक सहायता मिलने से बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में उन्हें राहत मिलेगी और परिवार पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने सरकार द्वारा श्रमिक परिवारों और माताओं के हित में संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। लीलावती ने कहा कि योजना के तहत मिली 20 हजार रुपये की सहायता उनके बच्चों के बेहतर पालन-पोषण और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी।

मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर मातृत्व एवं शिशु देखभाल को मजबूत करने और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थी परिवारों के लिए जरूरत के समय उपयोगी सहारा बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *