
अंबिकापुर। मैनपाट-अंबिकापुर मार्ग पर नागाडांड के समीप बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय कार में दो युवतियों सहित तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और तीनों सुरक्षित बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार मैनपाट की ओर से अंबिकापुर आ रही थी। नागाडांड के समीप चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से पलटी हुई कार को बाहर निकाला। दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि कार सवारों को मामूली चोटें आने की जानकारी मिली है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
