अंबिकापुर, 27 अगस्त 2026। राष्ट्रीय स्तर की NEET-PG परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त को अंबिकापुर में किया जाएगा। परीक्षा के लिए शहर स्थित लाइवलीहुड कॉलेज परीक्षा केंद्र को निर्धारित किया गया है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने और परीक्षा में प्रवेश से संबंधित सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी के प्राचार्य सह नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संचालन के लिए केंद्र पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी और समन्वय बनाए रखने की तैयारी की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
