लखनपुर, 22 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को लखनपुर स्थित अपने निवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और स्थानीय जरूरतें सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर मंत्री के समक्ष अपनी बातें रखीं।

मंत्री अग्रवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिले।

मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निराकरण जरूरी है।

मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्रवासियों से प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *