कोरिया। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला कोरिया की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज शाम ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

बैठक में जिले के सभी मंडलों में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से आयोजित करने तथा मंडल स्तर पर परिचयात्मक बैठकें कराने की रणनीति तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा।

जिला महामंत्री, भाजपा ओबीसी मोर्चा, जिला कोरिया
श्री कृष्णा प्रजापति

शाम 6:30 बजे ऑनलाइन बैठक

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक आज शाम 6:30 बजे Zoom/Google Meet के माध्यम से होगी। इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और संबंधित कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में भाजपा कोरिया के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप तिवारी, सरगुजा संभाग ओबीसी मोर्चा प्रभारी होरी लाल सिन्हा तथा कोरिया जिला प्रभारी नीरज गुप्ता प्रमुख रूप से मार्गदर्शन देंगे।

मंडलों की जिम्मेदारी तय

आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए मंडलवार प्रभारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। गोपाल राजवाड़े को बैकुंठपुर, पूर्णिमा दास को सलका, सुरेन्द्र कुशवाहा को बचरा पोड़ी, चंद्र प्रकाश राजवाड़े को पटना, अहिल्या राजवाड़े को चर्चा, रामसुंदर राजवाड़े को कुडेली तथा धीरेन्द्र सोनी को सोनहत मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

इन प्रभारियों के माध्यम से मंडलों में संगठनात्मक समन्वय स्थापित कर ‘मन की बात’ सहित अन्य कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की तैयारी की जाएगी।

मंडल स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक को संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडल स्तर पर आपसी परिचय, बेहतर समन्वय और जिम्मेदारियों के स्पष्ट बंटवारे के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की योजना है।

ओबीसी मोर्चा जिला कोरिया ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर ऑनलाइन बैठक में शामिल होकर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *